• Sat. Jul 27th, 2024

कांग्रेस नेता सह पूर्व राजपाल के निधन पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने शोक किया प्रकट

Jan 22, 2023
सिटी न्यूज डेस्क। 22 जनवरी 2023 को कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्यपाल व पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रो० सिद्धेश्वर प्रसाद जी का निधन आज उनके पटना स्थित आवास पर हो गया उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस नालंदा के अध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा की प्रोफेसर सिद्धेश्वर प्रसाद बहुत ही शालीन शिक्षाविद के साथ-साथ मिलनसार प्रवृत्ति के राजनेता थे आज उनके निधन से सिर्फ नालंदा ही नहीं बल्कि पूरा देश मर्माहत है जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि सिद्धेश्वर बाबू के परिवार से उनका पुराना संबंध रहा है अभी हाल ही में उन्हें बिंद प्रखंड से प्रदेश प्रतिनिधि एवं बिहार से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सदस्य मनोनीत किया गया था उन्होंने कहा के उनके निधन से जिले के सभी कांग्रेसी एवं आम आवाम भी काफी मर्माहत हैं निकट भविष्य में ऐसे नेता का क्षतिपूर्ति होना संभव नहीं दिखता है जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कल दिनांक 23 जनवरी 2023 को 12:00 बजे दिन में जिला कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में एक शोक सभा का भी आयोजन किया गया है॥
RSS
Follow by Email
YouTube
Telegram
WhatsApp
FbMessenger