• Sat. Jul 27th, 2024

घर से निकाली गई एक महिला को चार साल बाद महिला विकास निगम के अधिकारियों की मदद से उसकी बच्ची से मिलवाया ।

May 11, 2023

सिटी न्यूज डेस्क ।हरनौत थाना क्षेत्र इलाके के एक महिला को देवर से अवैध संबंध का आरोप लगा घर से छह साल पहले निकाल दिया था। घर वालों ने देवर से जबरदस्ती मांग भी भरवा दी थी।
वह महिला न्याय के लिए महिला विकास निगम के पास पहुंची थी। गुरुवार को निगम के कार्यकारिणी अध्यक्ष पूनम सलूजा तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फाहिमा खातून टीम के साथ पीड़ित महिला के घर गई। वहां उसकी चार साल की बच्ची से मुलाकात कराई। जबकि बच्चे से भेंट नहीं हुई। क्योंकि उसे हास्टल में रखवा दिया गया है।
निगम के अधिकारियों ने बताया कि लांछन लगाकर घर वालों ने ही महिला को निकाला और उसके दोनों बच्चों को छीन कर रख लिया। आज बच्चे अपनी मां को नहीं पहचान रहे हैं।उन्होंने बताया कि पीड़िता को न्याय दिलाने में मदद की जायेगी। इस संबंध में हरनौत थाना प्रभारी देवानंद शर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला द्वारा थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया गया था वह कोर्ट से अपने हक की लड़ाई लड़ रही थी। थाना प्रभारी ने पीड़ित महिला को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

RSS
Follow by Email
YouTube
Telegram
WhatsApp
FbMessenger