• Sat. Jul 27th, 2024

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा बिहारशरीफ शहर में प्रतिनियुक्त किये गए पैदल गश्तीदल दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग

Apr 10, 2023
 बिहार शरीफ शहर में तेजी से सामान्य हो रहे हालात में सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

शहर को नए स्तर से 35 अलग अलग भागों में बांटते हुए पैदल गश्ती दल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है।
जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक श्री अशोक मिश्रा ने आज सभी प्रतिनियुक्त गश्तीदल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की टाउन हॉल में संयुक्त ब्रीफिंग की।
सभी प्रतिनियुक्त किए गए दंडाधिकारियों को संध्या 5:00 बजे के बाद धारा 144 का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। सभी पदाधिकारियों को अपने सम्बद्ध क्षेत्र के प्रत्येक मार्ग/सड़क एवं गलियों में लगातार भ्रमणशील रहते हुए विधि व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए रखने को कहा गया। आवश्यकता होने पर जिला नियंत्रण कक्ष में दूरभाष संख्या 06112 232626 पर त्वरित जानकारी देने को कहा गया।

RSS
Follow by Email
YouTube
Telegram
WhatsApp
FbMessenger