• Sat. Jul 27th, 2024

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रकाश पर्व उत्सव के अवसर पर विभिन्न स्थलों पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग

Nov 2, 2022
सिटी न्यूज डेस्क ।गुरुनानक देव जी के 554 वें प्रकाश पर्व उत्सव का आयोजन गुरुद्वारा श्रीनानक शीतल कुंड, राजगीर में 3 से 5 नवंबर की अवधि में किया जा रहा है।
इस अवसर पर विभिन्न आवासन स्थल, गुरुद्वारा, पार्किंग स्थल एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति 24 घंटे के लिए अलग-अलग पालियों में की गई है।
आज आरआईसीसी राजगीर में जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक श्री अशोक मिश्रा ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की।
सभी पदाधिकारियों को इस विशेष आयोजन के अवसर पर सेवा भाव से अपने दायित्व का निर्वहन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।
आयोजन अवधि में राजगीर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित रखने का निदेश दिया गया।इसके लिए विभिन्न स्थलों पर पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है।सभी पदाधिकारियों को समय से अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुँचकर अपने दायित्व का निर्वहन करने को कहा गया। वाहनों की पार्किंग निर्धारित स्थल पर ही सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया।
सभी पदाधिकारियों को अपने वाहनों की पार्किंग मेला सैरात मैदान पार्किंग स्थल में ही सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।
श्रद्धालुओं के लिये प्रबंधन कमिटि द्वारा आरआईसीसी में 3 एवं 4 नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यहाँ भी सुव्यवस्था बनाये रखने को कहा गया।
राजगीर शहर में साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित रखने का निदेश दिया गया।
इस अवसर पर नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त , अपर समाहर्त्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
RSS
Follow by Email
YouTube
Telegram
WhatsApp
FbMessenger