• Sat. Jul 27th, 2024

दिलीप कुमार बनाए गए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य

Feb 20, 2023
सिटी न्यूज डेस्क । राजगीर के पूर्व विधायक रवि ज्योति कुमार एवं जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह ने नालंदा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भाई दिलीप कुमार जी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी का सदस्य मनोनीत होने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने नालंदा के जिलाध्यक्ष को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधि सदस्य बनाकर कार्यकर्ताओं के सम्मान को बढ़ाने का काम किया है अब एक सामान्य कार्यकर्ता भी अपने कार्य के बलबूते अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सदस्य बन सकता है ऐसा हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे एवम पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधीजी ने कार्यकर्ताओं को यह संदेश देने का काम किया है रवि ज्योति ने कहा कि दिलीप कुमार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी का प्रतिनिधि बनाए जाने पर सिर्फ जिले के कांग्रेसियों में ही नहीं बल्कि आम जिले वासियों में भी खुशी की लहर दौड़ पड़ी है जिले के सभी कांग्रेस जनों ने बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि हम लोगों को यह उम्मीद है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य नियुक्त होने के बाद भी दिलीप कुमार का नालंदा जिले के कांग्रेसियों पर और नालंदा जिला कांग्रेस पर हमेशा उनकी नजर बरकरार रहेगी सभी कांग्रेस जनों ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ दिलीप कुमार को नहीं बल्कि जिला कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को यह समान अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष के द्वारा दिया गया है वास्तव में कांग्रेस पार्टी में दिलीप कुमार ने जब से पदभार संभाला है तबसे कांग्रेस हमेशा आगे की ओर ही बढ़ते रहा है दिलीप कुमार ही ऐसा शक्स है जो जिलाध्यक्ष के पद पर रहते हुए भी कार्यकर्ताओं के समान एवं कार्यकर्ताओं के अधिकार की बात करते हैं और उनकी लड़ाई भी ऊपर तक लड़ते हैं इसलिए हम सभी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के शुक्र गुजार होने के साथ-साथ जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार के भी शुक्रगुजार हैं कि जिन्होंने अपने काबिलियत और काम के बल पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में स्थान पाया है आज तक नालंदा में किसी भी जिला अध्यक्ष को यह सम्मान नहीं मिला था ॥बधाई देने वालों में राजगीर के पूर्व विधायक रवि ज्योति कुमार जिला उपाध्यक्ष मो जेड इस्लाम जितेंद्र प्रसाद सिंह नव प्रभात प्रशांत ओमप्रकाश राही बिंदेश्वर प्रसाद मंडल अमोद कुमार पाठक सर्वेंद्र कुमार राजीव रंजन कुमार उदय शंकर कुशवाहा सौरव कुमार राजीव रंजन उर्फ बबलू सिंह महताब आलम गुड्डू के अलावे जिला कांग्रेस नालंदा के सभी प्रखंड अध्यक्ष गण सभी पदाधिकारी गणों ने अपने जिला अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामना दी॥
RSS
Follow by Email
YouTube
Telegram
WhatsApp
FbMessenger