• Sat. Jul 27th, 2024

नव विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव ,जांच में जुटी पुलिस ।

Nov 11, 2022
सिटी न्यूज डेस्क ।पांच माह पूर्व हुई शादी के विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला घटना थरथरी थाना क्षेत्र के बड़की छरियारी गांव है। मृतका प्रदुमन राम की पत्नी छोटी कुमारी है। ससुराल के परिवार वाले आत्म हत्या कह रही है । वहीं, मायके के लोग इसे दहेज हत्या बता रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
लड़की के परिवार बालो ने दहेज हत्या का आवेदन दिया है। आरोपों में बताया गया है कि पांच माह पहले छोटी की शादी हुई थी। शादी के बाद से पति व ससुराली परिवार दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया। वही लड़के के परिवार ने बताया कि घर के सभी सदस्य धान कटाई करने खेत गए थे। लौटकर आने पर विवाहिता के कमरे का दरवाजा अंदर से लॉक मिला। इस दौरान दरवाजा तोड़ा गया कमरे में महिला की लाश फंदे पर लटकता देख। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जारही है ।
RSS
Follow by Email
YouTube
Telegram
WhatsApp
FbMessenger