• Sat. Jul 27th, 2024

नालंदा में हुआ बड़ा हादसा मकान का छज्जा गिरने से दो महिला की गई जान ,दो जख्मी

Sep 22, 2023

सिटी न्यूज डेस्क ।नालंदा में एक बड़ा हादसा हुआ है पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश के कारण शुक्रबार की शाम मानपुर थाना क्षेत्र के हरगावां गांव में जर्जर मकान का छज्जा गिर गया। जिसके मलबे में दबकर दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि, दो बच्चा जख्मी हो गया। मृतकों में 65 वर्षीया श्याम सुंदरी देवी और 25 वर्षीया रंजू देवी बताई जा रही हैं। जख्मी 10 साल के अंकित कुमार और 12 साल की निकिता कुमारी को इलाज के लिए विम्स ले जाया गया।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रंजू देवी अपने पुराने मकान के पास खड़ी थी। समीप में अन्य महिलाएं और बच्चे भी थे। सभी आपस में बात कर रहे थे। उसी दौरान महिला के मकान का छज्जा धराशायी हाे गया। जिसके मलबे में दबकर एक की मौके पर जान चली गई। जबकि, दूसरी महिला की मौत विम्स में ले जाने के दौरान हुई।
दो महिलाओं की मौत से गांव में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख पुकार गूंजने लगी। बताया जा रहा है कि मकान जर्जर था। गुरुवार की रात से लगातार हो रही बारिश के कारण छज्जा गिर गया।
थानाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि मकान का छज्जा गिरने से दो लोगों के मौत की सूचना मिली है

RSS
Follow by Email
YouTube
Telegram
WhatsApp
FbMessenger