• Sat. Jul 27th, 2024

नालंदा ।बंदूक की नोक पर बंधक बनाकर चोरों ने 3 लाख की सामान का किया लूट,लुटेरा ने महिला का काटा दोनो कान

Dec 31, 2022
सिटी न्यूज डेस्क ।पावापुरी थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर शुक्रवार की रात आधा दर्जन की संख्या में लुटेरों ने घर में घुसकर अकेली महिला को पिस्तौल की नोक पर बंधक बनाकर 3 लाख की सामान लूटकर फरार हो गया। पीड़ित महिल अमित कुमार की 32 वर्षीय पत्नी नेहा भारती ने बताया कि बीती रात आधा दर्जन की संख्या में चोरों ने सीढी के सहारे घर पर घुस गया और पिस्तौल की नोक पर बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने घटना स्थल से सीढ़ी,लुटेरों के चप्पल , लोहे का सरिया और एक गोली बरामद किया है। महिला ने बताया कि बदमाशों ने बंदूक के बल पर पूरे घर में छानबीन कर गोदरेज में रखे आभूषण और घर में रखे 18000 रुपया निकाल लिया इसके बाद कान की बाली जबरन छीन रहा था उसी दौरान गोली चल गया जिससे दूसरे अपराधी के हाथ में जा लगा इसके बाद लुटेरा फरार हो गया ।
RSS
Follow by Email
YouTube
Telegram
WhatsApp
FbMessenger