• Sat. Jul 27th, 2024

मायके से दुल्हन की बिदाई के बाद दूल्हा दुल्हन ने दुनिया को कर दिया अलविदा

May 6, 2023

सिटी न्यूज डेस्क ।शादी की खुशी उस वक्त मातम में तब्दील हो गई जब गिरियक थाना क्षेत्र पुरैनी गांव के पास ट्रैक्टर ने कार में टक्कर मार दिया जिससे कार पर सवार दूल्हा-दुल्हन की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जबकि, दूल्हा का दो बहनोई घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतकों में दुल्हन गिरियक के सतौआ गांव निवासी कारू चौधरी की 20 वर्षीया पुत्री पुष्पा कुमारी और उसका पति नवादा जिला के रोह थाना क्षेत्र के महराना गांव निवासी तुला चौधरी का 27 वर्षीय पुत्र श्याम कुमार शामिल है। मृतक के जख्मी बहनोई विम्स में इलाजरत हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को नवादा जिला से बारात आई थी। शादी के बाद बराती लौट गया था और शनिवार की शाम कार में सवार हो दूल्हा के साथ दुल्हन ससुराल जा रही थी। उसी दौरान पुरैनी गांव के समीप बालू लोड ट्रैक्टर कार में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे दूल्हा-दुल्हन की मौत हो गई। जबकि, दूल्हा के बहनोई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद दोनो परिवार में मातम का माहौल है लोग समझ नही पा रहे है अचानक यह हादसा कैसे हुआ ।घटना के जानकारी मिलते ही गिरियक थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर दोनो शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है और ट्रैक्टर को जप्त करते हुए मामले की जांच कर रही है ।

RSS
Follow by Email
YouTube
Telegram
WhatsApp
FbMessenger