• Sat. Jul 27th, 2024

मुहर्रम के अवसर पर विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए बिहार शरीफ शहरी क्षेत्र में 10 गश्ती दल दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त

Jul 24, 2023

सिटी न्यूज़ डेस्क ।मुहर्रम के अवसर पर विधि व्यवस्था सामान्य बनाये रखने के लिए बिहार शरीफ शहरी क्षेत्र में अलग से 10 गश्ती दल दंडाधिकारियों को पुलिस पदाधिकारियों के साथ सम्बद्ध कर प्रतिनियुक्त किया गया है।
गश्ती दल द्वारा प्रतिदिन अपराह्न 4 बजे से 10 बजे तक शहर में सघन गश्ती की जा रही है।
 आज जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर एवं पुलिस अधीक्षक श्री अशोक मिश्रा ने सभी दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफ़िंग की।
सभी पदाधिकारियों को निर्धारित समय अवधि में निर्धारित मार्गों में गहन पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने को कहा गया। सभी पदाधिकारियों को सजग एवं सतर्क रहते हुए पेट्रोलिंग करने को कहा गया। छोटी-छोटी बातों को भी नजरअंदाज नहीं किया जाना है। इस पर भी गंभीरता से जाँच-पड़ताल कर उचित निर्णय लेने को कहा गया।

संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी बिहार शरीफ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिहार शरीफ, सभी प्रतिनियुक्त गश्ती दल दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं बिहार शरीफ शहरी क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे।

RSS
Follow by Email
YouTube
Telegram
WhatsApp
FbMessenger