• Sat. Jul 27th, 2024

राजकीय राजगीर मलमास मेला के तीसरे शाही स्नान में साधु-संतों एवं श्रद्धालुओं की उमड़

Aug 12, 2023

सिटी न्यूज़ डेस्क ।राजकीय राजगीर मलमास मेला में आज पुरुषोत्तमी एकादशी को तीसरा शाही स्नान है। शाही स्नान में विभिन्न अखाड़ों के साधु-संतों का बड़ी संख्या में आगमन हुआ है। लाखों की संख्या में श्रद्धालुगण विभिन्न कुण्डों में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने ब्रह्मकुण्ड एवं मेला क्षेत्र में भीड़ प्रबंधन एवं अन्य व्यवस्थाओं पर घूम घूम कर नजर बनाये रखी। ब्रह्मकुण्ड परिसर में उन्होंने श्रद्धालुओं के कतार प्रबंधन के लिए बनाये गए ज़िग जैक के साथ साथ सम्पूर्ण परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाये रखने के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिया। साफ-सफाई की व्यवस्था को भी मुकम्मल बनाये रखने को कहा।
उन्होंने मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं से बात-चीत भी किया और फ़ीडबैक लिया।

जिला के सभी वरीय पदाधिकारियों को अलग-अलग पालियों में ब्रह्मकुण्ड में प्रतिनियुक्त किया गया है। उनके सहयोग हेतु अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों को भी अलग अलग पालियों में प्रतिनियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी ने मेला की शेष अवधि तक सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाये रखने को कहा।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

RSS
Follow by Email
YouTube
Telegram
WhatsApp
FbMessenger