• Sat. Jul 27th, 2024

राजकीय राजगीर मलमास मेला की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र का किया स्थल निरीक्षण

Jul 14, 2023

मेला में विधि व्यवस्था के लिए प्रतिनियुक्त किये गये बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों की की ब्रीफिंग

मीडिया के साथ भी किया संवाद

राजकीय राजगीर मलमास मेला की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज मेला क्षेत्र का स्थल निरीक्षण किया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिया।
 उनके द्वारा मेला थाना मैदान स्थित प्रशासनिक कक्ष, नियंत्रण कक्ष आदि का निरीक्षण किया। मेला थाना नियंत्रण कक्ष में विभिन्न कार्यों से संबंधित अलग अलग बनाये गए नियंत्रण कक्ष काउंटर को व्यवस्थित एवं क्रियाशील करने का निदेश दिया गया।
ब्रह्मकुण्ड परिसर के निचले भाग में साफ-सफाई की मुकम्मल व्यवस्था तथा गहन फॉगिंग कराने का निदेश दिया। इस परिसर में उच्च क्षमता के पर्याप्त हैलोजन लाइट लगाने का निदेश दिया। ब्रह्मकुण्ड परिसर के पास बने प्याऊ में पानी नहीं आ रहा था। जिलाधिकारी ने अविलम्ब कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद राजगीर को इसे क्रियाशील करने का निदेश दिया।
  इसके बाद जिलाधिकारी ने वैतरणी घाट स्थित यात्री शेड, शौचालय आदि का निरीक्षण किया तथा सफाई को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
 इससे पूर्व जिलाधिकारी ने मेला मैदान प्रशासनिक कक्ष में मीडिया के साथ संवाद किया तथा मेला में की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी।
 मेला में विधि व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार द्वारा बिहार प्रशासनिक सेवा के 20 पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।इनमें से अधिकांश पदाधिकारियों द्वारा योगदान दिया जा चुका है। जिलाधिकारी ने आज इन सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की ब्रीफिंग की। सभी पदाधिकारियों को मलमास मेला के स्वरूप के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मेला क्षेत्र के सभी महत्वपूर्ण स्थलों के बारे में बताया गया। भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष दिशा निदेश दिया गया।
 इस अवसर पर नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर, भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता राजगीर एवं विभिन्न जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
RSS
Follow by Email
YouTube
Telegram
WhatsApp
FbMessenger