• Sat. Jul 27th, 2024

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर “राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका” विषय पर परिचर्चा
जिलाधिकारी सहित मीडिया प्रतिनिधियों ने किया शिरकत

Nov 16, 2022
सिटी न्यूज डेस्क ।सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस का आयोजन हरदेव भवन सभागार में किया गया।
प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा इस वर्ष राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर परिचर्चा के विषय के रूप में “राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका” निर्धारित किया गया।
परिचर्चा का उद्घाटन जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवींद्र कुमार एवं वरिष्ठ मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित करके किया गया।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए परिचर्चा के विषय एवं प्रेस दिवस को लेकर संक्षिप्त जानकारी दिया।
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि मीडिया लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस प्रेस की स्वतंत्रता के साथ-साथ प्रेस की जिम्मेदारियों की ओर भी हमारा ध्यान आकृष्ट करता है। उन्होंने कहा कि भारत के राष्ट्रीय चरित्र को गढ़ने में मीडिया ने अमूल्य योगदान दिया।उन्होंने विधायिका,न्यायपालिका एवं कार्यपालिका के साथ लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ के रूप में मीडिया के भूमिका की सराहना की।
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि मीडिया के निष्पक्ष एवं सकारात्मक सोंच के साथ किए गए कार्यों से नि:संदेह समाज लाभान्वित होता है।
उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था के लिए समय के साथ सोच एवं कार्य प्रणाली में सकारात्मक परिवर्तन उस संस्था को हमेशा प्रासंगिक बनाये रखता है। मीडिया भी बदलते टेक्नोलॉजी के दौर में नि:संदेह सामंजस्य बनाते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहा है।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सुजीत वर्मा, फर्रुख नदीम, महफूज आलम, रजनीकांत, दीपक विश्वकर्मा, रंजीत कुमार सिंह, राजकुमार मिश्रा, रवि रंजन, शिव कुमार सिंह सहित अन्य मीडिया प्रतिनिधियों ने भी राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका पर अपने अपने विचार रखे।
RSS
Follow by Email
YouTube
Telegram
WhatsApp
FbMessenger