वेन थाना इलाके में पकड़ा गया मिनी गन फैक्ट्री 4 गिरफ्तार
Jan 19, 2023
सिटी न्यूज डेस्क ।वेन थाना क्षेत्र के रायगंज गांव में बेन थाना पुलिस द्वारा छापामारी कर मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। यहां से काफी मात्रा में हथियार बनाने का उपकरण और अर्ध निर्मित हथियार भी बरामद किया गया है इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वेन थाना क्षेत्र के रायगंज में तीन जगह पर छापेमारी किया जहां से अर्ध निर्मित लोहे का कट्टा वेल्डिंग मशीन ग्राइंडर मशीन के अलावे हथियार बनाने के कई उपकरण को बरामद किया गया है पुलिस ने हथियार निर्माता सुखदेव मिस्त्री, सुनील कुमार, बाबूलाल मिस्त्री और सत्येंद्र मिस्त्री को गिरफ्तार किया है सभी गिरफ्तार लोगो से पुलिस पूछ ताछ कर रही है और इस बात की जानकारी भी लिया जरहा है को हथियार किसके लिए तैयार किया जरहा था