• Sat. Jul 27th, 2024

हत्या के बाद सदर अस्पताल बना रणक्षेत्र

Jun 4, 2023

सिटी न्यूज डेस्क। नूरसराय थाना क्षेत्र के बालचंद बिगहा गांव में रविवार को दहेज के लिए विवाहिता की गला घोटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पुलिस शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। जहां दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए और मारपीट होने लगी। लात-घूंसे और ईंट की लोग बरसात करने लगे। घटना से अस्पताल परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। मौके पर मौजूद नूरसराय थाना पुलिस बीच-बचाव कर हंगामा शांत कराई।
मृतका के मायके के परिजन आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। जबकि, पुलिस एफआईआर दर्ज करने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। मृतका बालचंद बिगहा गांव निवासी रविंद्र प्रसाद की 30 वर्षीया पत्नी अंशु देवी है।
दीपनगर थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव निवासी मृतका के पिता इंद्रदेव यादव ने बताया कि 2010 में उन्होंने बेटी की शादी की थी। कुछ साल उसकी गृहस्थी ठीक चली। उसे 4 साल की एक बेटी है।
इधर कुछ माह से दामाद दहेज में बुलेट की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था।
सुबह में ग्रामीणों ने कॉल करके हत्या की सूचना दी। इसके बाद मायके के परिजन बेटी के घर पहुंचे। जहां उन्हें अंशु की लाश मिली। पति व अन्य ससुराली परिवार गांव से फरार था। मृतक की बेटी को भी गायब कर दिया गया है। परिवार को अंदेशा है कि आरोपी उसकी भी हत्या कर सकते हैं।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। केस दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई करेगी।

RSS
Follow by Email
YouTube
Telegram
WhatsApp
FbMessenger