• Mon. Sep 16th, 2024

मां ने दो बच्चों को गला घोंटकर कर की हत्या बाद में खुद लगाई फांसी

Aug 18, 2024

सिटी न्यूज़ डेस्क।हिलसा थाना क्षेत्र के भटबिगहा में एक ही परिवार के 3 लोगों ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया। मृतक में जितेंद्र यादव की पत्नी सरिता कुमारी ,13 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार और 10 वर्षीय पुत्री प्रिया कुमारी शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार पति और पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था जिसके बाद सरिता कुमारी ने दोनो बच्चो के गले मे फंदा डालकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद फांसी लगा ली, घटना के पति फरार हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही हिलसा डीएसपी सुमित कुमार घटना स्थल पर पहुचकर मामले की जांच में जुट गए है और एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था पति खेत चला गया था दोनो बच्चे की गला घोंटकर हत्या की गई है और महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है।

RSS
Follow by Email
YouTube
Telegram
WhatsApp
FbMessenger