• Thu. Feb 5th, 2026

मुरौरा पंचायत भवन में महिला संवाद का आयोजन

Apr 18, 2025

18 अप्रैल 2025 को श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर , प्रभारी जिलाधिकारी-सह- उप विकास आयुक्त, नालंदा की उपस्थिति में
बिहारशरीफ के मुरौरा पंचायत में महिला संवाद कार्यक्रम के तहत “संगीत जीविका ग्राम संगठन” के प्रांगण में चलित वीडियो वाहन के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों, महिला उत्थान के लिए चलायी जा रही योजनाओं एवं परियोजनाओं की जानकारी चलचित्र के माध्यम से दी गई।

बिहार सरकार द्वारा चलायी जा रही महिला सशक्तिकरण की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुचाने और उनके इलाके के सर्वांगीण विकास हेतु आकांक्षाओं के अदान प्रदान हेतु आज नालंदा जिलान्तर्गत 16 प्रखंडों में विभिन्न ग्राम संगठनों के तत्वावधान में “महिला संवाद” कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

इस महिला संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया तथा अपने अनुभव साझा किए साथ ही अपनी आकांक्षाओं को व्यक्त किया ।

अपनी आकांक्षाओं को व्यक्त करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव में नालियों की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए, सड़कें ठीक होनी चाहिए, सामुदायिक शौचालयों का निर्माण होना चाहिए तथा योग्य उम्मीदवारों को विधवा पेंशन की राशि बढ़नी चाहिए साथ ही राशन की दुकान खुलनी चाहिए एवं दिव्यांगता भत्ते जैसी सुविधाएं मिलनी चाहिए।

इस अवसर पर जीविका जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय प्रसाद पासवान, प्रखंड परियोजना प्रबंधक श्री प्रकाश पासवान, संचार प्रबंधक श्री संतोष कुमार, सामाजिक विकास प्रबंधक पंकज कुमार एवं प्रबंधक कृषि श्री अनुराग कुमार एवं अन्य जीविका कर्मी उपस्थित रहे।

RSS
Follow by Email
YouTube
Telegram
WhatsApp
FbMessenger