सिटी न्यूज डेस्क।संविधान निर्माता,भारत रत्न डा भीमराव अम्बेडकर पखबाड़ा जयंती कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को बिहार शरीफ प्रखंड के तुंगी गांव के मांझी महादलित टोला में कार्यक्रम का आयोजन हुया ।उक्त बातो की जानकारी रविवार की शाम 7 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक प्रेमरंजन पटेल जी बिहार प्रदेश भाजपा मंत्री रविन्द्र रंजन जी उपस्थित हुये। संचालन जिला मंत्री कार्यक्रम संयोजक डॉ आशुतोष कुमार जी के ने किया । इस अवसर पर भाजपा नेताओं द्वारा उपस्थित लोगों के बीच डा अम्बेडकर के जीवन चरित्र पर चर्चा किया गया । इस अवसर पर प्रदेश मंत्री रविंद्र रंजन ने कहा कि जनसंघ काल से ही भाजपा बाबा साहेब के जीवित रहते और उनके निधन के बाद भी सम्मान किया है। आज पी एम मोदी के कुशल नेतृत्व में उनके सपनों को साकार किया जा रहा है। प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक प्रेमरंजन पटेल ने कहा कि कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष बाबा साहेब के नाम पर केवल वोट बैंक की राजनीति कर रहा है। कांग्रेस ने उनके जीवित रहते और उनके निधन के बाद भी उनका अपमान करते रही है। पी एम मोदी का सबका साथ सबका विकास बाबा साहेब से ही प्रेरित है। आज केंद्र की एन डी ए सरकार में समाज के सभी वर्गों का विकास हो रहा है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो रामसागर सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, जिला मंत्री मंत्री उपेंद्र राजवंशी , ई. मंटु ,रौशन यादव ,कमलेश ठाकुर जी,सुनयन मांझी ,सुजीत रविदास,सुमंत्रा देवी,सुगीता देवी,अनिता देवी,बैजू मांझी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
