• Thu. Feb 5th, 2026

संत जेवियर्स गर्ल्स स्कूल में धूम धाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस,तिरंगा को दी गई सलामी

Jan 26, 2026

सिटी न्यूज़ डेस्क। संत जेवियर्स गर्ल्स स्कूल, बिहारशरीफ (सकुनत रोड, खंदकपर) में 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय निर्देशिका खुशबू सिंह द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया।
इस अवसर पर विद्यालय सचिव पंकज कुमार ने छात्राओं को गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रेरणादायक बातें बताईं और उन्हें सच्चा व जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में सभी छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
कक्षा 6 की छात्रा प्रिया रानी ने अंग्रेज़ी में प्रभावशाली भाषण दिया। वहीं कक्षा 10 की छात्रा रागिनी रंजन ने हिंदी में ओजस्वी भाषण प्रस्तुत किया।
कोमल एवं उसके समूह ने “ऐ मेरे वतन के लोगों” गीत पर भावपूर्ण प्रस्तुति दी।
नन्ही एवं उसके समूह ने “म से है माटी” गीत पर सुंदर गीत प्रस्तुत कर खूब तालियाँ बटोरीं।
राजलक्ष्मी एवं उसके समूह ने “आयो बच्चा, तुम्हें दिखाएँ झांकी हिंदुस्तान” विषय पर आकर्षक झांकी प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय निर्देशिका खुशबू सिंह ने सभी प्रतिभागी छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। समारोह का समापन देशभक्ति के नारों और उत्साहपूर्ण वातावरण के साथ हुआ।

RSS
Follow by Email
YouTube
Telegram
WhatsApp
FbMessenger