• Sat. Nov 22nd, 2025

उप विकास आयुक्त ने बच्ची को दिया गया अंतर्देशीय दत्तक ग्रहण (गोद)।

Jun 16, 2025

विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, नालन्दा में आवासित बालिका मोना सिंह को अमेरिकी एकल महिला सुश्री नूपुर सिंह को उप विकास आयुक्त, नालन्दा द्वारा किशोर न्याय अधिनियम, 2015 यथा संशोधित 2021 एवं केन्द्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA) नई दिल्ली के द्वारा विहित प्रक्रियाओं के पूर्ण होने पर अंतिम दत्तक ग्रहण आदेश पारित करते हुए एकल महिला को गोद देते हुए दत्तक प्रमाण पत्र एवं जन्म प्रमाण पत्र हस्तगत कराये गये।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा,सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, नालन्दा सहित जिला बाल संरक्षण इकाई, नालन्दा, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, नालन्दा पदाधिकारी/कर्मीगण उपस्थित थे ।

जिला प्रशासन नालंदा की शुभकामनाएँ मोना सिंह को उनके नये परिवार के साथ।

RSS
Follow by Email
YouTube
Telegram
WhatsApp
FbMessenger