• Thu. Feb 5th, 2026

बस ने पानी गोदाम में मारी टक्कर,बस पर सवार आधा दर्जन लोग हुये चोटिल

Feb 20, 2024

दीपनगर थाना क्षेत्र के वायपास स्थित पानी के गोदाम में बस ने टक्कर मार दिया जिससे बस में सवार आधा दर्जन लोग चोटिल हो गये। टक्कर होने के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही डॉयल 112 की गाड़ी भी मौके पर पहुची तब तक चोटिल हुए लोग इलाज के लिए निजी क्लीनिक चले गये। गोदाम के मालिक अमित पासवान ने बताया कि अचानक बस गोदाम में टक्कर मार दिया चालक नशे की हालत में था टक्कर होने के बाद बस का चालक फरार हो गये बस की टक्कर से पानी के गोदम का बाउंड्री टूट गया है। इस मामले में दीपनगर थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। दीपनगर थानाध्यक्ष नारद मुनि ने बताया कि बस अमित पासवान के गोदाम में टक्कर मारी है इस घटना में किसी की जख़्मी होने की शिकायत नही मिली है गोदाम के मालिक द्वारा आवेदन दी गई है मामले की जांच की जारही है।

RSS
Follow by Email
YouTube
Telegram
WhatsApp
FbMessenger