• Fri. Oct 18th, 2024

सोहडीह में हुई डकैती कांड के 9 आरोपियों को नालंदा पुलिस ने किया गिरफ्तार, लूट की समान हुआ बमरामद

Jul 24, 2024

सिटी न्यूज़ डेस्क।सोहसराय थाना क्षेत्र के सोहडीह में व्यवसाई के घर 10 जुलाई को हथियार के बल पर हुई डकैती के मामले में सोहसराय थाना पुलिस और डीआईयू की टीम ने बख्तियारपुर,बाढ़,पटना और धनबाद थाना क्षेत्र से 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से लूटी गई 8 लाख 80 हजार नगद,179 ग्राम सोना,3 किलो 700 ग्राम चांदी, घटना में इस्तेमाल किया गया गाड़ी,दो देसी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। नालंदा के एसपी अशोक मिश्रा ने सोहसराय थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बताया कि पकड़े गए आरोपी बिहार थाना क्षेत्र के मुरौरा गांव में बैंक प्रबंधक के घर हुई डकैती कांड में संलिप्त था। और आरोपी अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया है आरोपियों की निशानदेही पर आगे की कार्यवाई की जारही है।

RSS
Follow by Email
YouTube
Telegram
WhatsApp
FbMessenger