• Mon. Sep 16th, 2024

इनरव्हील क्लब द्वारा 101 छत्राओ को कराया निःशुल्क हेल्थ जांच

Sep 3, 2024

सिटी न्यूज़ डेस्क।इनरव्हील बिहार शरीफ के द्वारा “इंग्लिश बाई अविनाश गिरी ” कोचिंग क्लासेज में 101 लड़कियों का हेल्थ चेक-अप करवाया गया। जिसके तहत हीमो ग्लोबिन एवं ब्लड ग्रुप चेक किया गया।
सर्वाइकल कैंसर अवेयरनेस के लिए डॉक्टर ममता कौसांबी ने बच्चियों को जागरूक किया तथा इनरव्हील क्लब ने सर्वाइकल कैंसर अवेयरनेस के लिए पैम्फलेट भी बाँटा।
डा. ममता कौशांबी ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर घातक बीमारी है। महिलाओं की सबसे ज्यादा मृत्यु इसी बीमारी से होती है। इसीलिए इससे बचना बहुत जरूरी है और इससे बचने के लिए सर्वोत्तम उपाय सर्वाइकल कैंसर वैक्सिन लगवाना जो कि नौ साल से पैंतालीस साल तक उम्र में दिया जा सकता है और सर्वाइकल। कैंसर से कैसे बचें उसके क्या लक्षण होते हैं? क्या क्या सावधानियां बरतनी चाहिए इन सब की जानकारी के लिए इनरव्हील ने लड़कियों के बीच में पेमप्लेट भी बाँटा।
सारा कार्यक्रम कोचिंग के
ओनर एवं संचालक अविनाश गिरि की देख रेख में उनके सहयोग से सफलता पूर्वक संचालित हुआ।
इनरव्हील अध्यक्ष रूबी सिन्हा ने बताया जागरूकता का कार्यक्रम इन्हें हमेशा से करती रही है। आगे भी करती रहेगी। बहुत जल्द ही सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन भी क्लब द्वारा लगवाया जाएगा ।
इसके अलावा हनी ब्यूटी पार्लर में भी महिलाओं ( छात्राओं और
वर्कर्स)के बीच सर्वाइकल कैंसर अवेयरनेस के लिए पैम्प्लेट बांटा गया।
क्या, क्या सावधानी बरतनी चाहिए? इससे बचने के लिए और इसके प्रारंभिक लक्षण क्या है यह जानकारी दी गयी
इस अवसर पर पीपी नीरजा कुमारी, पीपी मधु कंचन, पी पी सजना जोसफ, सेक्रेटरी शोभा रानी ,किरण कुमारी, सुनीता सिन्हा रूबी वर्मा आदि मेंबर मौजूद रहे।

RSS
Follow by Email
YouTube
Telegram
WhatsApp
FbMessenger