• Sat. Jun 14th, 2025

नीरपुर गांव में लूट पाट का विरोध करने पर युवक का किया पिटाई

May 29, 2025

नालंदा थाना क्षेत्र के नीरपुर गांव में बदमाशों ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के रिश्तेदार हिरौली मांझी को हथियार के बल पर लूटपाट का कोशिश किया विरोध करने पर युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल युवक हिरौली मांझी ने गुरुवार की दोपहर 3 बजे बताया कि वह नीरपुर पंचायत की मुखिया कुमारी सविता के पेट्रोल पंप पर कार्य करता है। वह रोज की तरह ड्यूटी पर जा रहा था, तभी रास्ते में तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया और लूटपाट का कोशिश किया। विरोध किये तो बदमाशों ने जानलेवा हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर घटनास्थल से भाग निकला और पेट्रोल पंप पहुंचा, जहां कर्मचारियों ने उसकी मदद की। भीड़ जुटती देख बदमाश मौके से फरार हो गए।घायल युवक ने खुद को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का रिश्तेदार बता रहा है। घटना के संबंध में नालंदा थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में एक नामजद और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।

RSS
Follow by Email
YouTube
Telegram
WhatsApp
FbMessenger