• Thu. Feb 5th, 2026

रविवार को श्रम कल्याण केंद्र मैदान से “छत्रपति शिवाजी महाराज सामाजिक समरसता अभियान” का होगा भव्य

Apr 18, 2025

आगामी 20 अप्रैल 2025 को बिहारशरीफ स्थित श्रम कल्याण केंद्र मैदान से “छत्रपति शिवाजी महाराज सामाजिक समरसता अभियान” की भव्य शुरुआत की जाएगी। उक्त बातो की जानकारी शुक्रवार की दोपहर 2 बजे आईएमए हॉल में अभियान के संयोजक ई० प्रणव प्रकाश ने दी।

प्रणव प्रकाश ने बताया कि इस अभियान का मूल उद्देश्य छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, उनके विचारों और कार्यों से प्रेरणा लेते हुए समाज में सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। यह एक गैर-राजनीतिक पहल है, जिसका उद्देश्य विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच सद्भाव और सहयोग की भावना को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज को आज समाज का हर वर्ग भगवान स्वरूप मानता है। यह सम्मान उन्हें उनके असाधारण कार्यों धर्म, संस्कृति और लोककल्याण की रक्षा के लिए किए गए समर्पण के कारण प्राप्त हुआ है। उन्होंने समाज में मानवीय मूल्यों की स्थापना की और भारतीय अस्मिता को बचाए रखने के लिए संघर्ष किया।

RSS
Follow by Email
YouTube
Telegram
WhatsApp
FbMessenger