• Wed. Feb 4th, 2026

संत जेवियर्स गर्ल्स स्कूल में दशम वर्ग की विदाई समारोह मनाई गई

Jan 31, 2026

सिटी न्यूज़ डेस्क। संत जेवियर्स गर्ल्स स्कूल में कक्षा दसवीं की छात्राओं के सम्मान में फेयरवेल डे का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सम्राट दीपक थाना अध्यक्ष , (बिहार थाना) उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि सम्राट दीपक ,SI आभा कुमारी,खुशबू सिंह, सचिव पंकज कुमार एवं कक्षा दसवीं की छात्राओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में छात्राओं को साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बिहार सरकार द्वारा बालिकाओं की शिक्षा के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कॉलेज जीवन से जुड़े अनुभव साझा कर छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में कक्षा नौवीं की छात्राओं ने नृत्य, गीत एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के अंग्रेज़ी शिक्षक प्रेम सर ने छात्राओं को भविष्य में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। प्रमोद सर ने भी छात्राओं को निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं संदीप सर एवं रितिका मैम ने सभी छात्राओं को अच्छे परीक्षा परिणाम एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर विद्यालय निदेशिका खुशबू सिंह ने भी छात्राओं को जीवन से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया तथा उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम प्रेरणादायक, अनुशासित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

RSS
Follow by Email
YouTube
Telegram
WhatsApp
FbMessenger