• Thu. Sep 19th, 2024

सोनसा गांव में कर्मा की खुशी मातम में हुई तब्दील ,दो लड़की की तालाब में डूबने से हुई मौत

Sep 14, 2024

सिटी न्यूज़ डेस्क।नालंदा जिला में कर्मा की खुशी अचानक मातम में तब्दील हो गई। घटना रहुई थाना क्षेत्र के सोनसा गांव की है जहां तालाब में डूबने से दो किशोरी की मौत हो गई। मृतिका में सोनसा गांव निवासी रंजीत कुमार की 12 वर्षीय पुत्री रिया भारती और विनोद प्रसाद के 16 वर्षीय पुत्री अन्नू भारती है। परिवार के लोगो द्वारा बताया गया की दोनो लड़की कर्मा पूजा के लिए शनिवार की शाम मिट्टी लाने के लिए तालाब के पास गई थी उसी दौरान पैर फिसल गया और दोनो लड़की गहरे पानी मे डूब गई जिससे दोनो की मौत तालाब में ही हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद रहुई थाना की पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई है। जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जारही है।

RSS
Follow by Email
YouTube
Telegram
WhatsApp
FbMessenger