सिटी न्यूज़। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर आज भारतीय जनता पार्टी नालंदा जिला अध्यक्ष ई रविशंकर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में एन डी ए गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से बिहार शरीफ के श्रम कल्याण केंद्र मैदान में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर एवं मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। भाजपा, जदयू ,लोजपा, हम एवं रालोसपा के जिलाध्यक्ष ने मिडिया को संबोधित करते हुए इस प्रचंड विजय के लिए दिल्ली की जनता को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए झूठे और धोखेबाज सरकार को नकार कर भाजपा के रूप में विकास का रास्ता चुनने पर आभार प्रकट किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ई रविशंकर प्रसाद ने कहा कि दिल्ली की जनता ने केजरीवाल की झूठ और धोखे की राजनीति को नकार कर पी एम मोदी के नेतृत्व में सर्वांगीण विकास का रास्ता चुना है। जदयू जिलाध्यक्ष मोहम्मद अरशद ने दिल्ली की जनता को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत एन डी ए को और भी अधिक मजबूत और विपक्षी दलों को कमजोर करेगी। दिल्ली की जनता ने सही सरकार को चुना है। आने वाले बिहार विधानसभा में भी एन डी ए गठबंधन मजबूती से चुनाव लड़ेंगी और बिहार में एन डी ए की एक बार फिर से सरकार बनेगी। लोजपा जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र मुकुट ने कहा कि दिल्ली विधानसभा की जीत शोषित, वंचितों, गरीबों की जीत है, संविधान के नाम पर झूठी राजनीति करने वालों को दिल्ली की जनता ने करारा सबक सिखाया है। इस अवसर पर भाजपा जिला लोकसभा संयोजक सुधीर कुमार, जिला मंत्री रवि राज, डा अशुतोष कुमार, जिला प्रवक्ता धीरेंद्र रंजन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रज्ञा भारती, निवर्तमान नगर अध्यक्ष अमरेश कुमार, संतोष भारती, शितेष गुंजन,रविरंजन पांडेय, जदयू नगर अध्यक्ष नदीम जाफर, कुंदन कुमार, धीरज कुमार, राजेश लाल, मनष्वी शर्मा, रवि कुमार सहित बड़ी संख्या में एन डी ए कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।