• Thu. Feb 5th, 2026

नगर निगम क्षेत्र में चार सैरात की हुई बंदोबस्ती

Mar 19, 2025

सिटी न्यूज़ डेस्क। नगर आयुक्त की अध्यक्षता में बुधवार की दोपहर बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न सैरात की बन्दोबस्ती खुले डाक के माध्यम से सम्पन्न हुई। इस प्रक्रिया में डाक के बन्दोबस्तदार, उप नगर आयुक्त, राजस्व पदाधिकारी, सहायक राजस्व पदाधिकारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे। कुल चार सैरात की बन्दोबस्ती की गई, जिसमें भाग लेने वालों ने ऊँची बोली लगाकर सफलतापूर्वक अधिकार प्राप्त किया।
रामचन्द्रपुर बस स्टैण्ड की बन्दोबस्ती के लिए सुरक्षित जमा राशि ₹89,40,100 निर्धारित थी। इस सैरात के सफल डाक वक्ता विजय कुमार बने, जिन्होंने ₹89,50,000 की उच्चतम बोली लगाई। मघड़ा मेला की बन्दोबस्ती हेतु ₹18,400 की जमा राशि निर्धारित थी। ललित कुमार ने ₹45,000 की उच्चतम बोली लगाकर इसे प्राप्त किया। टेम्पु परिचालन शुल्क एवं ई-रिक्शा परिचालन शुल्क की बन्दोबस्ती में ₹27,69,200 की जमा राशि थी। इसमें श्री अरविन्द कुमार सिन्हा ने ₹56,00,000 की बोली लगाकर सफल डाक वक्ता बने। न्यायालय परिसर के बाहर मोटर साईकिल स्टैण्ड से वसूली की बन्दोबस्ती हेतु ₹3,32,350 की राशि निर्धारित थी। इस सैरात के लिए श्री नितेश कुमार ने ₹5,10,000 की बोली लगाकर अधिकार प्राप्त किया। नगर निगम द्वारा इस प्रक्रिया को पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ सम्पन्न किया गया। इससे नगर निगम को राजस्व प्राप्ति में वृद्धि की उम्मीद है।

RSS
Follow by Email
YouTube
Telegram
WhatsApp
FbMessenger