• Thu. Feb 5th, 2026

अपहरण के 5 घंटे के अंदर पुलिस ने अपहृत को किया बरामद ,दो लोगो को किया गिरफ्तार

Nov 6, 2023

सिटी न्यूज़ डेस्क ।अस्थावां थाना क्षेत्र के शेरपुर रेलवे ओवर ब्रिज के पास से स्कॉर्पियो सवार बदमाश ने ओवरटेक कर बाइक सवार विकास कुमार को अगवा कर लिया और उसके भाई रोबिन कुमार के मोबाइल फोन पर फोन कर 8 लाख की मांग करने लगा इसके बाद रौबिन कुमार ने अस्थावां थाना में फिरौती के लिए अपहरण किये जाने का आवेदन दिया ।इस घटना को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम को लगाया गया और तकनीकी एवं गुप्त सूचना के आधार पर अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए कार्य योजना बनाया गया । टीम ने नवादा जिला के काशीपुर थाना क्षेत्र मधेपुर गॉव के खंदा के पास छापेमारी कर अपहृत विकास कुमार को शकुशल बरामद किया गया और इस घटना में शामिल दीपक कुमार और गोलू कुमार को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयोग किए गए तीन मोबाइल फोन को बरामद किया गया है पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है

RSS
Follow by Email
YouTube
Telegram
WhatsApp
FbMessenger