• Sat. Jul 27th, 2024

संत जेवियर्स गर्ल्स स्कूल में धूम धाम से मनाया गया दिप उत्सव ,छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का दी गई प्रस्तुति

Nov 10, 2023

सिटी न्यूज़ डेस्क ।बिहारशरीफ के खंदकपर सकुनत रोड स्थित संत जेवियर्स गर्ल्स स्कूल मे धनतेरस के मौके पर छात्राओं के द्वारा दीपावली एवं छठ की झांकी प्रस्तुत की गयी। जिसमे वर्ग पंचम से अष्ठम वर्ग की छात्राओं ने भाग लिए। इस अवसर पर दीपक साज – सज्जा प्रतियोगिता , बंधन बार प्रतियोगिता, पेपर क्राफ्ट , प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता मे वर्ग अष्ठम की – अनुष्का गुप्ता, सारा अंजिला, शमीक्षा गुप्ता, आकांशा कुमारी, मोहिनी कुमारी, अनिशा भारती ने प्रथम स्थान, वर्ग अष्ठम की – मरिया इमाम, मदीहा फातिमा, मायरा सिद्दीका, अन्नू कुमारी एवं फरिज़ा नदीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किये वही नवम- बी की अन्या राज, जिया गोयल, विभा कुमारी, आरोही सिंह, अराध्या कुमारी,सुरुचि कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त की। छात्राओं के द्वारा बनाई गयी रंगोली आकर्षण का केंद्र रहा।
इस
विद्यालय सचिव पंकज कुमार, निदेशिका खुशबू सिंह, प्रधानाचार्या ममता पांडेय ने अपने संदेश मे प्रदुषण रहित दीपावली मानने के संदेश दिये। समाज मे फैले अंधकार ( बुराइयाँ) को दूर करने का भी संदेश दिये। आपस मे मिल जुलकर दीपावली मानने का संदेश दिये। विद्यालय सचिव पंकज कुमार ने शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को आकर्षक उपहार एवं मिष्ठान प्रदान कर उन्हे दीपावली की शुभकामनाएं दिये। इसके साथ ही साथ सभी छात्राओं को टॉफ़ी प्रदान कर दीपावली की शुभ कामनाएं दिये।

RSS
Follow by Email
YouTube
Telegram
WhatsApp
FbMessenger