• Tue. Oct 22nd, 2024

12 अक्टूबर से लापता युवक का जमीन में दफन किया मिला शव

Oct 19, 2024

सिटी न्यूज़ डेस्क।12 अक्टूबर से लापता युवक का शव शनिवार को चंडी थाना क्षेत्र के सिंदुआरा गांव के खंदा से मिला। मृतक हरनौत थाना क्षेत्र के रामसंग गांव निवासी बालेश्वर पासवान के 29 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार है। जो अपनी चचेरी भाभी के कहने पर अपने घर से 12 अक्टूबर को हरनौत मेला देखने गया था उसके बाद से लापता था। इस मामले परिवार के द्वारा हरनौत थाना में 7 लोगो के खिलाफ अपहरण करने का नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया था। मृतक के परिवार का आरोप है उसके चचेरी भाभी और उनके परिवार रूपेश कुमार की हत्या कर उसके शव को खंदा में दफन कर दिया था। शव मिलने के बाद गुस्साए लोगों ने मूढाढ़ी गांव के पास सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुची पुलिस की टीम ने गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर जाम खत्म कराया। सदर डीएसपी 2 संजय कुमार ने बताया की आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जारही है जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RSS
Follow by Email
YouTube
Telegram
WhatsApp
FbMessenger