सिटी न्यूज़ डेस्क। भारतीय जनता पार्टी,बेन मंडल के अध्यक्ष निर्मल कुमार सिंह की अध्यक्षता में अमिया बिगहा गांव में मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित किया गया। बैठक का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह के द्वारा किया गया। मंडल प्रभारी के रूप में डा अशुतोष कुमार उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल रहे। इस अवसर पर संगठनात्मक चर्चा करते हुए जिला उपाध्यक्ष अरविन्द पटेल ने कहा कि भाजपा देशहित में सदैव कार्यरत रहने वाली देश की एकमात्र राजनीतिक दल है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नितीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सहित पूरे देश में सर्वांगीण विकास हो रहा है। आनेवाले विधानसभा चुनाव में एन डी ए की प्रचंड बहुमत से बिहार में सरकार बनना सुनिश्चित है। मंडल प्रभारी के रूप में जिला मंत्री डा अशुतोष कुमार ने कहा कि पार्टी का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है बूथ सशक्तिकरण , क्योंकि भाजपा का नारा है ‘बूथ जीतो चुनाव जीतो’। बूथ को मजबूत बनाने में सभी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान होता है , अतः मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाएं। इस अवसर पर उपस्थित जिला मिडिया सह प्रभारी सह निवर्तमान बिहार महानगर अध्यक्ष अमरेश कुमार ने 31 मई को बेन ने आयोजित होने वाले महारानी अहिल्याबाई होलकर जयंती समारोह पर प्रकाश डालते कहा कि महारानी अहिल्याबाई होलकर जी ने देश और धर्म की रक्षार्थ अनेकों काम किए ,जो उनको भारत के महान शासकों की श्रेणी में खड़ा करते हुए सम्मान का पात्र बनाती हैं। आज उनकी जयंती मनाने का अवसर हम सभी कार्यकर्ताओं को प्राप्त हो रहा है। उन्होंने आमंत्रित करते हुए क्षेत्रवासियों से इस जयंती समारोह में बढ़ चढ़ भाग लेने का आग्रह किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, जिला मंत्री डा अशुतोष कुमार, जिला मिडिया सह प्रभारी अमरेश कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, अजय चौहान, भोला सिंह, सुरेन्द्र सिंह, जगेश्वर पाल, जितेन्द्र कुमार पाल, चंदन राज पाल, संतोष कुमार पाल, रंजीत कुमार पाल, सुरेन्द्र सिंह, शैलेश तिवारी, राजेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।