• Sat. Nov 22nd, 2025

मणिकांत पासवान बने अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष

Jul 31, 2025

बिहारशरीफ। भारतीय जनता पार्टी नालंदा जिला इकाई द्वारा सभी मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। इसी क्रम में प्रदेश नेतृत्व एवं भाजपा नालंदा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद की अहम जिम्मेदारी बिहारशरीफ के मघड़ा निवासी मणिकांत पासवान को सौंपी है। मणिकांत पासवान पूर्व में भाजयुमो (भाजपा युवा मोर्चा) के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा व समर्पण के लिए उन्हें जाना जाता है। उनकी इस नियुक्ति की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और उनके शुभचिंतकों ने उन्हें फोन कर और मिलकर बधाई दी। बधाई देने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, सोनू कुमार, गोपाल, ललन पासवान, शैलेन्द्र जी, धीरज पाठक, डॉ. आशुतोष, विकास जी, प्रशांत भदानी, राजू मौहरी, रवि, सौरभ, बबलू समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने मणिकांत पासवान के नेतृत्व में अनुसूचित मोर्चा के संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई है। वहीं मणिकांत पासवान ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक भाजपा की नीतियों एवं योजनाओं को पहुंचाने में जुटे रहेंगे।

RSS
Follow by Email
YouTube
Telegram
WhatsApp
FbMessenger