• Mon. Sep 16th, 2024

एमएलसी प्रो: नवल किशोर यादव ने भाजपा का सदस्यता अभियान का किया शुरुआत

Sep 7, 2024

सिटी न्यूज़ डेस्क। जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया, बिहार विधान परिषद् में सत्तारूढ़ दल के उपनेता प्रो. नवल किशोर यादव ने बिहार शरीफ में किया सदस्यता कैंप का उद्घाटन । भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान पूरे देश में जोर शोर से चल रहा है । पार्टी का लक्ष्य पूरे देश में 10 करोड़ नए लोगों को भाजपा के साथ जोड़कर और अधिक मजबूत बनाना है। वर्तमान में 18 करोड़ सदस्य के साथ भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल है । इसी क्रम में आज नालंदा जिला मुख्यालय बिहार शरीफ के नई सराय स्थित एक सभागार में जिला अध्यक्ष ई रविशंकर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान की विधिवत शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधान परिषद् में सत्तारूढ़ दल के उप नेता प्रोफेसर नवल किशोर यादव रहे। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए नवल किशोर यादव ने कहा कि भारत को सशक्त, समृद्ध, विकसित भारत बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करना अति आवश्यक है। भाजपा ही देश को सुरक्षित और समृद्ध बना सकता है। पिछले दस वर्षों के सफल कार्यकाल में पी एम मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत तीव्र गति से विकास के पथ पर दौड़ पड़ा है। पूरे विश्व में आज भारत की मान सम्मान में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। दुनिया में अधिकतर देशों की अर्थव्यवस्था मुश्किल में है जबकि हमारे देश की अर्थव्यवस्था निरंतर मजबूत होती जा रही है और निश्चित रूप से आगे भी मजबूत होती ही जाएगी। शीघ्र ही हम पांचवीं से तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं। जिला अध्यक्ष ई. रविशंकर प्रसाद सिंह ने कहा कि इस सदस्यता अभियान के माध्यम से नालंदा जिला में प्रत्येक गांव, शहर में प्रत्येक बूथों पर कम से कम 200 लोगों को भाजपा परिवार के साथ जोड़ने का लक्ष्य है,जिसे देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम से निश्चित रूप से प्राप्त कर लिया जाएगा। पी एम मोदी के द्वारा चलाए गए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। लोग स्वेच्छा से पार्टी के साथ जुड़ना चाहते हैं और देश के विकास में अपना योगदान देना चाहते हैं। सभा के उपरांत शहर के नई सराय अंबेर मुहल्ला में भारतीय स्टेट बैंक के निकट भारतीय जनता पार्टी, बिहार शरीफ महानगर उत्तरी मंडल के अंतर्गत पहली सदस्यता कैंप का उद्घाटन प्रो. नवल किशोर यादव जी के द्वारा किया गया। जहां उनके द्वारा नए लोगों को टोल फ्री नंबर 88 00 00 2024 पर मिस्ड कॉल करवाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाया। महानगर अध्यक्ष अमरेश कुमार एवं बूथ अध्यक्ष शंकर कुमार शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्थानीय एवं अन्य लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाया गया। युवाओं एवं महिलाओं ने इस सदस्यता कैंप के माध्यम से काफी संख्या में सदस्यता ग्रहण किया। महानगर अध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक दिन विभिन्न वार्डों में सदस्यता कैंप लगाकर सदस्यता अभियान में तेजी लाते हुए अधिक से अधिक संख्या में शहरवासियों को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल एवं देश की एकमात्र राष्ट्रवादी राजनीतिक दल से जोड़ने का काम किया जाएगा। कार्यकर्ताओं के लिए यह सदस्यता अभियान एक पर्व की भांति होता है। भाजपा परिवार को बड़ा और मजबूत बनाने का अवसर होता है। कार्यकर्ताओं के लिए अधिक से अधिक संख्या में लोगों को भाजपा से जोड़ने हेतु अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का सुनहरा अवसर होता है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ई रविशंकर प्रसाद सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी जितेन्द्र नीरज, जिला महामंत्री शैलेन्द्र कुमार, रीना कुमारी, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद सिंह, विरेन्द्र गोप, अरविंद पटेल, जिला मंत्री डा अशुतोष कुमार, रवि राज, साबो देवी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रज्ञा भारती, पिछड़ा अति पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष भारती, अल्संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष इश्तियाक रजा, महानगर अध्यक्ष अमरेश कुमार, सोनू कुमार हिन्दू, नगर महामंत्री अमित शान सिंह, रविशंकर कुमार उर्फ बब्लू गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष निराला कुमार, राम जतन आर्य, शिवम भारती,संदीप कुमार,बूथ अध्यक्ष शंकर कुमार शर्मा, संतोष कुमार, संजय कुमार शर्मा, राहुल कुमार शर्मा, मुकेश कुमार, उमा शर्मा, श्री राज रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

RSS
Follow by Email
YouTube
Telegram
WhatsApp
FbMessenger