• Thu. Feb 5th, 2026

की मशहूर फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा के हाथों “बिहारी हीरो अवार्ड” से सम्मानित हुए संजीव कुमार

Mar 31, 2025

सिटी न्यूज़ डेस्क।पटना के प्रतिष्ठित मौर्या होटल में आयोजित भव्य बिजनेस अवार्ड कार्यक्रम में नालंदा जिले के सीलाव के प्रसिद्ध खाजा दुकान “श्री काली साह खाजा दुकान” के संचालक संजीव कुमार और उनकी पत्नी सोनी कुमारी को बॉलीवुड की मशहूर फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा के हाथों “बिहारी हीरो अवार्ड” से सम्मानित किया गया

इस सम्मान पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए संजीव कुमार ने सोमवार सुबह 11 बजे बताया कि उन्हें यह पुरस्कार उत्कृष्ट खाजा निर्माण और खाजा को ऑनलाइन माध्यम से अन्य देशों तक पहुँचाने के लिए दिया गया है। उन्होंने कहा, “यह हमारे लिए गर्व की बात है कि सीलाव का खाजा न केवल देशभर में बल्कि विदेशों में भी लोकप्रिय हो रहा है।”

इससे पहले भी संजीव कुमार को अंतरराष्ट्रीय सागर महोत्सव में एक महत्वपूर्ण अवार्ड से नवाजा गया था। उन्होंने कहा कि यह सम्मान हमें आगे और बेहतर करने की प्रेरणा देता है।

गौरतलब है कि सीलाव के खाजा को जीआई (जियोग्राफिकल इंडिकेशन) टैग प्राप्त है, जो इसकी ऐतिहासिक और भौगोलिक विशिष्टता को दर्शाता है। यह खाजा अपनी कुरकुरी बनावट और अनोखे स्वाद के कारण दुनियाभर में मशहूर है।

RSS
Follow by Email
YouTube
Telegram
WhatsApp
FbMessenger