• Thu. Feb 5th, 2026

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर क्रिकेट स्टेडियम का किया निरीक्षण ,अधिकारियों के साथ किया बैठक

Jul 10, 2025

सिटी न्यूज़ डेस्क।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर सड़क मार्ग से नालंदा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले में चल रही प्रमुख विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने राजगीर में निर्माणाधीन फ्लायओवर और क्रिकेट स्टेडियम का स्थल निरीक्षण किया। स्टेडियम स्थल पर चल रहे निर्माण कार्यों की बारीकी से समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि राजगीर क्रिकेट स्टेडियम का कार्य हर हाल में समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए ताकि आगामी वर्षों में यहां राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों की संभावनाओं को मूर्त रूप दिया जा सके।

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री कन्वेंशन सेंटर पहुंचे, जहां उन्होंने एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ली और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से बुनियादी ढांचे, पर्यटन सुविधाओं, शहरी विकास और सार्वजनिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं पर तेजी से काम करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ नालंदा के सांसद कौशलेन्द्र कुमार, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक, नगर विकास से जुड़े अधिकारी, निर्माण विभाग एवं पर्यटन विभाग के पदाधिकारी सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री का यह दौरा नालंदा जिले के विकास की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, जिससे न केवल खेल और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

RSS
Follow by Email
YouTube
Telegram
WhatsApp
FbMessenger