• Sat. Jul 27th, 2024

हिंसा आतंकवाद एकता सद्भावना के लिए चुनौती :- अशोक

Oct 19, 2023

डाक्टर एस एन सुब्बाराव उर्फ भाई जी के राष्ट्रीय युवा योजना ,राष्ट्रीय एकता, शांति ,सद्भावना संदेश देने तीस सदस्यीय सायकिल यात्रा दल को सिलाव बाईपास स्थित शांति भवन के सभागार मे सृजन के नन्हे नन्हे कलाकार और स्थानीय लोगो ने टीम का भव्य स्वागत किया ।यात्रा दल के संयोजक अशोक भारत ने भाई जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की सादगी ,सरलता, निश्छल प्रेम तथा मधुर गीतो से असंख्य लोगो के हृदय मे वास करने व गांधी विचार के प्रचार प्रसार, राष्ट्रप्रेम, सद्भावना एवं शांति के लिए समर्पित था। उन्होंने कहा की हिंसा एवं आतंकवाद देश की एकता सद्भावना के लिए चुनौती है।संदेश के माध्यम से लोगो को भाई जी के पदचिह्न पर चलकर देश की एकता सद्भावना को बनाए रखने पर बल दिया। सायकिल यात्राा दल का स्वागत नगर पंचायत के ब्रांड एंबेसडर भैया अजीत के सृजन के कलाकारो के द्वारा गीत संगीत नृत्य के माध्यम से किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष जय लक्ष्मी, प्रखंड विकास पदाधिकर डाक्टर उदय कुमार, पुर्व मुखिया अनील सिंह, काली साह खाजा दूकान के संचालक संजीव कुमार समेत अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।सायकिल यात्रा चम्पारण के भितिहरवा से प्रारंभ होकर चौबीस जिला का भ्रमण कर पटना मे 25 से27 अक्टूबर को आयोजित राष्ट्रीय युवा शिविर मे भाग लेगे।
नन्हे नन्हे कलाकारो द्वारा स्वागत करते फोटो

RSS
Follow by Email
YouTube
Telegram
WhatsApp
FbMessenger