• Thu. Feb 5th, 2026

हत्या के प्रतिशोध में महिला को पीट-पीट कर किया अधमरा,एक पेड़ के विवाद में दो साल पूर्व हुई थी हत्या

Feb 18, 2024

सिटी न्यूज़ डेस्क ।नूरासराय थाना क्षेत्र के अंधन्ना गांव में एक महिला को पिट पिट कर अधमरा कर दिया ।बताया जाता है कि दो साल पूर्व एक पेड़ काटने के को लेकर हुये विवाद में हत्या हुई थी ,उसी विवाद को लेकर रविवार की सुबह राम स्वरूप बिंद की पत्नी गुलाबी देवी को पिट-पिट कर अधमरा कर दिया और उसे मरा हुआ समझकर खेत मे फेक दिया। राहगीर द्वारा देखा गया कि एक महिला मृत पड़ी हुई है जिसके बाद गांव में हल्ला हुआ तो परिवार के लोग पहुचे तो देखा गुलाबी देवी जिंदा है। परिवार के लोगो द्वारा महिला को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया जहां महिला का इलाज जारी है। परिवार के लोगो ने बताया कि 2 साल पूर्व पेड़ काटने को लेकर हुये विवाद में श्याम बिंद की पत्नी रजिया देवी की हत्या गुलाबी देवी के पति रामस्वरूप बिंद द्वारा कर दिया था। हत्या के बाद से राम स्वरूप बिंद फरार है ,उसी हत्या के प्रतिशोध में खेत देखने गई गुलाबी देवी को श्याम बिंद और उसके परिवार वालो ने मिलकर बेरहमी से मारपीट कर उसे मरा हुआ समझकर फेक दिया था ।

RSS
Follow by Email
YouTube
Telegram
WhatsApp
FbMessenger