• Sat. Jul 27th, 2024

संत जेवियर्स गर्ल्स स्कूल में होली मिलन समाहरोह का आयोजन

Mar 23, 2024

सिटी न्यूज़ डेस्क ।बिहार शरीफ सकुनत रोड स्थित संत जेवियर्स गर्ल्स स्कूल में २३ मार्च को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के छात्राओं ने अलग अलग रूपों में मधुर स्वर में होली गीत प्रस्तुत किये जिनमे वर्ग अष्ठम की सुप्रिया सिंह , मधु राज , अन्नू वर्मा वर्ग षष्टम की सानिया कुमारी एवं वर्ग दशम की आरोही सिंह ने होली का रोमांचित माहौल बनायीं। इसे साथ ही साथ वर्ग सप्तम की पलक, राशि माथुर , वर्ग षष्ठम की सानिया कुमारी , प्राची कुमारी एवं अशिता सिन्हा ने होली पर सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किये। छोटे छोटे बच्चो ने भी उनके नृत्य पर खूब झूमे। इसके साथ ही साथ वर्ग पंचम की रिया कुमारी अनुष्का राज , अनिशा भारती , वैभवी एवं वर्ग चतुर्थ की अस्प्रजा साक्षी , सोनाली, ईशा रानी के द्वारा होली आयी होली आयी गाने पर प्रस्तुत नृत्य पर भी सभी छात्राएं खूब झूमी एवं एक दूसरे को गुलाल लगायी। इस अवसर पर विद्यालय के सचिव पंकज कुमार एवं निदेशिका खुशबू सिंह ने भी सभी बच्चो को होली की हार्दिक शुभकामनाये देते हुए उन्हें गुलाल लगाए एवं समस्त बच्चो के बीच मिठाई एवं शीतल पेय का वितरण किये। छात्राओं में काफी उल्लास एवं हर्ष का भाव था। बच्चो के साथ साथ सभी शिक्षकगण में भी हर्ष का वातावरण था। अभी ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर सभी को होली की शुभकानाएं दिए। विद्यालय सचिव पंकज कुमार ने सभी बच्चो को स्वच्छ एवं हर्षपूर्ण होली मनाने की सलाह एवं सीख दिए।

RSS
Follow by Email
YouTube
Telegram
WhatsApp
FbMessenger