• Sat. Sep 7th, 2024

भजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने दरोगा पर बदसलूकी और हाथ पकड़ने का लगाया आरोप

Jul 24, 2024
Oplus_0

सिटी न्यूज़ डेस्क।नालंदा जिला के भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रज्ञा भारती के साथ सोहसराय थाना में तैनात दारोगा मोहम्मद सैमुल्लाह खान द्वारा बदसूलुकी और हाथापाई किये जाने का आरोप लगाया गया है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में भजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष के घर पर पहुचे दरोगा मोहम्मद सैमुल्लाह और महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष के बीच बकझक हो रहा है और भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रज्ञा भारती द्वारा दरोगा पर हाथ पकड़ने का आरोप लगाया जारहा है। बताया जाता है महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रज्ञा भारती के पति द्वारा निजी स्कूल का संचालन किया जारहा है स्कूल के एक मामले को लेकर सोहसराय थाना के दरोगा मामले की जांच के लिए पहुचे थे। उस दौरान महिला मोर्चा की बैठक चल रही थी उसी दौरान दरोगा से विवाद हुआ। प्रज्ञा भारती ने बताया की हम बैठक कर रहे थे उसी दौरान दरोगा पहुचकर बोले बड़ा नेता बनती हो बता देंगे और बोलते बोलते हाथ पकड़ लिए। इस मामले में महिला थाना में आवेदन दिए है कल नालंदा के एसपी से मुलाकात करेंगे। उन्होंने आरोपी दरोगा को सस्पेंड करने की मांग किया है।

RSS
Follow by Email
YouTube
Telegram
WhatsApp
FbMessenger