• Sun. Apr 20th, 2025

पर्यटन स्थल राजगीर में जमीन कारोबारी की गोली मारकर किया हत्या

Mar 18, 2025

नालंदा जिले के राजगीर नई पोखर इलाके में मंगलवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई और उसके शव को कुएं में फेंक दिया गया। मृतक की पहचान स्वर्गीय विजय सिंह के पुत्र नीरज कुमार उर्फ झुन्नू के रूप में हुई है, जो पेशे से जमीन की खरीद-बिक्री का काम करता था।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। भारी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही राजगीर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से युवक के शव को कुएं से बाहर निकाला। शव की स्थिति देखकर भीड़ और उग्र हो गई, जिसके बाद लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। कुएं के पास से खून के छींटे और एक कारतूस बरामद किया गया है, युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य इकट्ठा करने में जुट गई है।
हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है, फिलहाल इलाके में शांति का माहौल है और पुलिस की टीम हालात को नियंत्रण में रखने के लिए मौके पर डटी हुई है।
नालंदा के एसपी भारत सोनी बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RSS
Follow by Email
YouTube
Telegram
WhatsApp
FbMessenger