• Sat. Jul 27th, 2024

एनडीए उम्मीदवार के लिए नगर विधायक डॉ सुनील कुमार ने किया जनसंपर्क

May 21, 2024

सिटी न्यूज़ डेस्क। भारतीय जनता पार्टी, बिहार शरीफ महानगर उत्तरी। एनडीए उम्मीदवार कौशलेंद्र कुमार के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरे बिहार शरीफ विधानसभा विधायक डा सुनील कुमार। आज नालंदा लोकसभा चुनाव के निमित्त बिहार शरीफ विधायक डा सुनील कुमार भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शहर के श्रृगार हाट, वाली पर, एतवारी बाजार, मंगल कुंआ,,छोटी पहाड़ी सहित विभिन्न मुहल्लों में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ घर घर जनसंपर्क कर एन डी ए गठबंधन के उम्मीदवार कौशलेंद्र कुमार के पक्ष में वोट करने का आग्रह किया। भाजपा बिहार शरीफ महानगर उत्तरी मंडल के अध्यक्ष अमरेश कुमार, वार्ड संख्या 18 श्रृंगार हाट के पूर्व वार्ड पार्षद धनंजय कुमार, मंडल के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान में शामिल रहे। इस अवसर पर विधायक डा सुनील कुमार ने कहा कि पूरे देश के साथ साथ पूरे बिहार प्रदेश में पी एम मोदी के पक्ष में हवा बह रही है। बिहार में चालीस के चालीस और पूरे देश में 400 से अधिक सीटों पर एन डी ए की जीत सुनिश्चित है। नालंदा में एन डी ए उम्मीदवार कौशलेंद्र कुमार की विजय बहुत बड़े अंतर से होगी। इसके लिए एन डी ए घटक दल के सभी दलों के कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर रहे हैं। मौके पर जिला महामंत्री शैलेन्द्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद सिंह,जिला मंत्री डा अशुतोष कुमार, तैजस्विता राधा, बिहार शरीफ महानगर उत्तरी अध्यक्ष अमरेश कुमार, नगर उपाध्यक्ष निराला कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद धनंजय कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद सुशील कुमार मिट्ठू,संजय कुमार कुशवाहा, विमल कुमार गन्नी, विजेन्द्र पासवान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RSS
Follow by Email
YouTube
Telegram
WhatsApp
FbMessenger