• Sat. Jul 27th, 2024

संत जेवियर गर्ल्स स्कूल मे क्रिसमस दिवस की रही धूम ,कई कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Dec 25, 2023

बिहारशरीफ के खन्दक पर स्थित संत जेवियर्स गर्ल्स स्कूल मे धूम धाम से क्रिसमस मनाया गया। इस अवसर पर समाज मे शांति और भाई चारे को बढ़ाने के लिए छात्राओं एवं शिक्षकों ने प्रभु इशू की प्रार्थना की। विद्यालय सचिव पंकज कुमार तथा निदेशिका खुशबू सिंह ने प्रभु इशू द्वारा दिये गये उपदेशों से छात्राओं को अवगत कराते हुए हार्दिक शुभकामनाये दी। साथ हि साथ छात्राओं के बीच केक काट कर टॉफ़ी वितरण किये। इस अवसर पर छात्राओं के लिए चित्रांकन एवं क्रिसमस ट्री मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे वर्ग नर्सरी की आरुषि वर्मा, LKG की स्वीटी कुमारी,UKG कि साक्षी सिन्हा वर्ग प्रथम की अनायका एवं वर्ग दूसरे वर्ग की कुमारी अंशु चित्रांकन प्रतियोगिता मे प्रथम घोषित किये गये। क्रिसमस सांग पर दूसरे वर्ग की छात्राएं अनन्या दुर्गा, काव्या, सना, अंशु, अमाया, राजलक्ष्मी, श्रुति आदि ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत किये और इन्होने परुस्कार जीते। क्रिसमस के मूल्यो एवं त्योहार भावना को उत्साहित करने के लिए वर्ग सष्टम की छात्राओं के द्वारा भी नृत्य प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं शिक्षिकाएं एक दूसरे के खुशी मे शामिल हो कर 2023 के क्रिसमस का सम्मान किया।

RSS
Follow by Email
YouTube
Telegram
WhatsApp
FbMessenger