• Sat. Jul 27th, 2024

जिलाधिकारी ने हरनौत प्रखंड के द्वारकाबिघा में मुहाने नदी पर निर्माणाधीन पुल का किया स्थल निरीक्षण

Jan 9, 2024

सिटी न्यूज़ डेस्क ।जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज हरनौत प्रखंड के द्वारका बीघा में मुहाने नदी पर निर्माणाधीन पुल का  निरीक्षण किया। इस पुल का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा किया जा रहा है। पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जिलाधिकारी ने पुल एवं एप्रोच रोड के शेष कार्यों को तेजी से पूरा करने का निर्देश पुल निर्माण निगम के अभियंता को दिया।
 निरीक्षण के क्रम में स्थानीय लोगों ने पुल के एप्रोच पथ के स्लोप के ठीक नहीं रहने की बात बताई गई।जिलाधिकारी ने पुल निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक को इसे दुरुस्त करने को कहा। पहुँच पथ के दोनों तरफ फुटपाथ पर पेवर ब्लॉक लगाने का निदेश दिया। विगत माह में जिलाधिकारी के स्थल निरीक्षण में स्थानीय लोगों द्वारा जल निकासी की समस्या संज्ञान में लाई गई थी। उन्होंने इस संबंध में कार्रवाई का निदेश दिया था। उनके निदेशानुसार नाला निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।पथ निर्माण विभाग की सड़क के नीचे से नाला के पानी के निकासी हेतु कार्यपालक अभियंता को आवश्यक कार्रवाई का निदेश दिया गया। 
ग्रामीणों ने पुल के पास एन एच के किनारे एक यात्री शेड के निर्माण की आवश्यकता बताया। जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को इस दिशा में अग्रेतर कार्रवाई का निदेश दिया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, परियोजना प्रबंधक पुल निर्माण निगम, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमण्डल,प्रखंड विकास पदाधिकारी हरनौत, अंचलाधिकारी हरनौत एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
RSS
Follow by Email
YouTube
Telegram
WhatsApp
FbMessenger